फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The colors of culture are reflected with fun and frolic

Hisar News: मौज-मस्ती के संग झलके संस्कृति के रंग

Fri, 20 Dec 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
The colors of culture are reflected with fun and frolic
नारनौंद। हरियाणवी परिधान में सजी-धजीं स्कूली छात्राएं, ग्रामीण संस्कृति की झलक, खान-पान, हस्तशिल्प उत्पादों से सजे स्टॉल और झूलों व ऊंट की सवारी का आनंद लेते लोग। राखीगढ़ी में शुक्रवार को यह दृश्य आम थे। महोत्सव के पहले दिन ही लोग में उत्साह का आलम था। खरीदारी संग मौज मस्ती का दौर शाम तक चला। महिलाओं की नींबू चम्मच दौड़, बच्चों की बोरी दौड़, रस्साकशी, कबड्डी और दंगल में प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हड़प्पाकालीन सभ्यता, संस्कृति और धरोहर के साथ हरियाणवी जनजीवन को दिखाया गया। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने म्यूजियम परिसर में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राखीगढ़ी के उन टीलों का भी अवलोकन किया, जहां खोदाई चल रही है। महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने दंगल में पहलवानों का परिचय लिया और कुछ देर दांव-पेच देखे। उन्होंने मटका रेस, बोरी रेस, नींबू चम्मच दौड़, रस्साकसी को शुरु कराया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चाक पर बनाए दीपक

हेरिटेज वॉक, किड्स जोन तथा पुरातात्विक साइट दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों ने किड्स जोन में खेल-खिलौनों का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने पुरातात्विक साइटों पर जाकर ज्ञानवर्धन किया और संग्रहालय में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कई लोग चाक पर मिट्टी के दीये बनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने विरासत प्रदर्शनी को भी देखा
विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की ओर से सांस्कृतिक प्रदर्शनी लगाई गई। पर्यटन मंत्री ने इसका अवलोकन किया। इससे पूर्व महोत्सव में पहुंचने पर हरियाणवी महिलाओं ने गीत गाकर तथा पुरुषों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि 300 साल से अधिक पुराने मुगली ताले, प्राचीन ताले, पानी की घड़ी, ऊंटों एवं बैलों के जूए, पशुओं के गले में बांधी जाने वाली सौ साल पुरानी घंटियां, पुराने हल और ओरने, ऊंचे खेतों में पानी देने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली डायल आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

सावन को हरा पहलवान दीपक क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
कुश्ती कोच राहुल बेरवाल ने बताया कि दंगल के क्वालीफिकेशन राउंड में जिला कुमार में 79 किलोग्राम भारवर्ग में सीसर के दीपक ने भकलाना के सावन को हराया, मिर्चपुर के अंकित ने सिसाय के मोहित को हराया। इसी प्रकार जिला केसरी में मिर्चपुर के सचिन मोर ने कापड़ो के विपुल को, डाबड़ा के सौरभ ने मिर्चपुर के विशाल को, गुराना के विवेक ने कैमरी के साहिल को तथा मिर्चपुर के रोहित ने सिसाय के साहिल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, जिला कुमारी में 62 किलोग्राम में किनाला की मनीषा ने बहबलपुर की किरण को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कोच राहुल बेरवाल ने बताया कि शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed