फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cattle breeder threatened to kill the assistant nodal officer and his family.

Hisar News: पशुपालक ने सहायक नोडल अधिकारी को परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The cattle breeder threatened to kill the assistant nodal officer and his family.
हिसार। शहर में पशु पकड़ने के अभियान के दौरान शुक्रवार को एक पशुपालक ने नगर निगम की गाड़ी के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और अभियान के सहायक नोडल अधिकारी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिल गेट थाना प्रभारी ईश्वर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को निगम की टीम सेक्टर 1-4 सूरजमल कॉलोनी में बेसहारा पशु पकड़ रही थी। इस दौरान करण कोहली नामक व्यक्ति अपनी बाइक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ आया और उसने अपनी बाइक निगम की गाड़ी के आगे लगा दी। इसके बाद उसने गाड़ी रुकवा कर सुरेंद्र को गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया। तभी गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारी संजय ने आकर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

कर्ण कोहली ने धमकी देते हुए कहा कि पुलिस होने के कारण आज बच गए, मुझे आपके घर का पता है और महावीर कॉलोनी में रहते हो। आप और आपके परिवार के सदस्यों को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। आपको ऐसा खेल खिलाएंगे जो आपने कभी देखा भी नहीं होगा और आपको नंगा नाच दिखाएंगे। सुरेंद्र वर्मा के अनुसार जब आरोपियों ने निगम की गाड़ी रुकवाई तब शायद उनके पास अवैध हथियार भी हो सकते थे लेकिन पुलिस के कारण वह हमला करने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों की दादागिरी की घटनाएं बढ़ी
5 दिन पहले भी पशुपालकों द्वारा दादागिरी का एक और मामला सामने आया था। 13 अप्रैल को नगर निगम की टीम मुख्य बाजार से पशु पकड़ रही थी, और इसी दौरान गांधी बूथ से एक गाय को पकड़ा गया। गाय को गाड़ी में चढ़ाते समय पड़ाव गुजरान के पशुपालक हिमांशु ने टीम को धमकाया और हाथापाई करते हुए गाय को छुड़ा लिया। पुलिस टीम ने हिमांशु को पकड़ लिया लेकिन इसके बाद गब्बर नामक एक अन्य पशुपालक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ईंट से हमला करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी जब उसे पकड़ने लगे तो उसने कपड़े निकालकर अश्लील हरकतें की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस टीम ने हिमांशु को सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed