{"_id":"67e847e61db8a87c24055eca","slug":"temperature-dropped-by-10-degrees-in-three-days-day-temperature-will-increase-from-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1020-594796-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान, कल से बढ़ेगा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान, कल से बढ़ेगा दिन का तापमान
विज्ञापन
हिसार। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद हरियाणा के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 29.4 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 11.7 रहा। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार चला गया था। तीन दिन में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है।
सुबह के समय चली तेज हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मार्च के पूरे महीने में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार नहीं कर सकेगा। इस बार मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान में काफी गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। इस समय दिन का अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 33 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 17 से 18 डिग्री बीच होना चाहिए। बर्फबारी के कारण हवाओं में ठंडक है।
10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण ठंडक महसूस हुई। शनिवार को एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिन के समय हल्के बादलों का प्रभाव रहा। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 31 मार्च से मौसम में गर्मी का असर बढ़ेगा। 2 अप्रैल के बाद रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि इस समय मौसम में ठंडक से गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की बंपर पैदावार होने के आसार बन रहे हैं। इस बार मौसम ठीक रहने से सरसों की भी अच्छी पैदावार निकल रही है।