फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports nurseries started from today, only 5 out of 38 coaches submitted the list of players

Hisar News: आज से खेल नर्सरियां शुरू, 38 में से सिर्फ 5 कोच ने जमा कराई खिलाड़ियों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sports nurseries started from today, only 5 out of 38 coaches submitted the list of players
महाबीर स्टेडियम में बास्केटबाल के ट्रायल देते ​खिलाड़ी।
हिसार। दो माह बाद एक अप्रैल से खेल नर्सरियां फिर शुरू हो रही है, मगर इन खेल नर्सरियों के प्रति कोच का कितना रुझान है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक 38 में से 5 खेल नर्सरियों के लिए प्राइवेट कोच ने खेल विभाग में खिलाड़ियों की सूची जमा करवाई है। खेल विभाग को सौंपी गई खिलाड़ियों की लिस्ट में बताया गया कि ट्रायल देने के लिए कितने खिलाड़ी पहुंचे, ट्रायल में कितने पास हुआ और कितने खिलाड़ियों को वेटिंग में रखा गया है। अब चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह डाइट राशि मिलेगी।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वीरवार को ट्रायल का दिन रखा गया था। मगर बारिश के कारण ट्रायल नहीं हो पाए। ऐसे में शुक्रवार को भी ट्रायल लिए गए। खेल विभाग की ओर से जिले में विभिन्न निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में 38 खेल नर्सरियां चलाई जाएगी।
विज्ञापन

29 सरकारी कोच भी चलाएंगे खेल नर्सरियां
उधर, खेल विभाग के कार्यरत 29 सरकारी कोच भी खेल नर्सरियां चलाएंगे। अभी तक 14 सरकारी कोच ने ही खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग में जमा करवाई है। खेल विभाग की ओर से नर्सरी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रतिमाह डाइट राशि दी जाएगी। 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
खेल नर्सरियों में एथलेटिक्स, फुटबाल, हैंडबाल, कबडडी, वालीबाल, साइक्लिंग, हॉकी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फेंसिंग, जूडो, कुश्ती, आर्चरी, टेबल टेनिस, योगा, तांग-था के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


जो-जो हमारे पास एप्लीकेशन आ रही है, उन्हें नर्सरी चलाने के लिए पत्र दिया जा रहा है। हमारी ओर से एक अप्रैल से खेल नर्सरियां शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। अब जो कोच जिस तारीख को आएगा उसे उसी तारीख से ही नर्सरियां मिलेगी। उसकी एक अप्रैल से नर्सरी मान्य नहीं होगी। - जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed