फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Special Gram Sabhas held in 115 panchayats; deliberations held on development.

Hisar News: 115 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, विकास पर हुआ मंथन

Sat, 03 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 03 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabhas held in 115 panchayats; deliberations held on development.
ब
हांसी। डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को हांसी जिले की 115 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत हुई इन सभाओं में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गांवों के विकास, स्वच्छता, नशा मुक्ति, फैमिली आईडी, जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाएं तैयार करने के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए गए।डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने विशेष ग्राम सभाओं की कमान संभाली। उन्होंने ढाणा कलां में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए गांव को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आवश्यक सुधार और समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। पीपीपी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए ग्रामीणों से आपत्तियां भी ली गईं। विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। उनकी देखरेख में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। इनमें सरपंच, वार्ड पंच, गणमान्य नागरिक, संबंधित विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

‘रिफॉर्म उत्सव और स्वयं सहायता समूहों पर चर्चा
डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने बताया कि रिफॉर्म उत्सव के तहत नागरिक-केंद्रित सरकारी सेवाओं और योजनाओं में किए जा रहे सुधारों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और गांव के विकास को लेकर सुझाव भी लिए गए। स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

ब

ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed