{"_id":"690e4d5e3621e9ac04036775","slug":"shri-ramleela-committee-katla-did-not-give-a-decision-on-the-election-petition-hisar-news-c-21-hsr1005-745903-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला चुनाव याचिका पर नहीं दिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्री रामलीला कमेटी कटला चुनाव याचिका पर नहीं दिया फैसला
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए तैयार वोटर लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को रजिस्ट्रार द्वारा फैसला सुनाना था, लेकिन शाम तक कोई निर्णय नहीं आया। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण अब सोमवार को फैसला आने की उम्मीद है। याचिकाकर्ता और कमेटी के सदस्य फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
128 साल पुरानी कमेटी में दो आजीवन सदस्य, कृष्ण कुमार लोहिया और सुशील गर्ग ने 859 सदस्यों की मतदाता सूची में गड़बड़ी और मनमाने बदलाव का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी। वीरवार को वीसी के माध्यम से सुनवाई हुई थी, लेकिन शुक्रवार को भी कोई फैसला नहीं दिया गया। इससे कमेटी में चुनाव के लिए अनिश्चितता बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पौने सात बजे तक जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में बातचीत हुई थी। उस समय तक कोई फैसला नहीं दिया। शुक्रवार को फैसला हर हाल में देना चाहिए था ताकि हम आगामी प्रक्रिया कर सके। - कृष्ण कुमार लोहिया, पूर्व महासचिव, श्री रामलीला कमेटी कटला
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेरे पास अभी तक फैसले को लेकर कोई मैसेज नहीं आया है। इस बारे में रजिस्ट्रार कार्यालय में भी बात की थी। वहां से जवाब मिला कि शनिवार को फैसला दे सकते हैं। - एनके गोयल, प्रशासक, श्री रामलीला कमेटी कटला