फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SDM removed encroachment in the markets

Hisar News: बाजारों में एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण, बोले शहर को चार समस्याओं से दिलवाएंगे राहत

Wed, 05 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 05 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
SDM removed encroachment in the markets
हांसी की लाल सड़क पर शहीद स्मारक का निरीक्षण करते  एसडीएम राजेश खोथ।
हांसी। बाजारों में अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम राजेश खोथ की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शहर में चार प्रमुख समस्याएं हैं। इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा, जिससे शहर सुंदर व स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहला मुद्दा बाजारों में अतिक्रमण हटाना व सड़कों से जाम हटवाना है। ताकी बाजारों में जाम न लगे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़े। दूसरा मुद्दा बेसहारा पशुओं का है। अब तक शहर में करीब 600 बेसहारा पशु पकड़े जा चुके हैं। 31 मार्च तक सभी बेसहारा पशु पकड़ लिए जाएंगे, जिससे बेसहारा पशुओं से होने वाली समस्या से राहत मिलेगी। वहीं शहर की मुख्य सड़कों को रेहड़ी मुक्त बनाने के लिए चार जोन बनाए हैं। इन जोन में रेहड़ियों को लगवाया जा रहा है। इसके लिए रेहड़ी वालों को प्रेरित कर रहे हैं। इसमें लोगों का सहयोग चाहिए। उसके जरिए ही यह काम होगा।
विज्ञापन

वहीं चौथा मुद्दा स्वच्छता व सार्वजनिक शौचालयों का है। शहर में सफाई व्यवस्था में पहले से कुछ सुधार हुआ है। वहीं सार्वजनिक शौचालयों के लिए भी टेंडर लगाए गए हैं। शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे बाजारों में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed