फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scooty ran over a brick lying on the road, a trader lost his balance and died

Hisar News: सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ी स्कूटी, संतुलन बिगड़ने से आढ़ती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Scooty ran over a brick lying on the road, a trader lost his balance and died
बरवाला। शहर के अनाजमंडी मार्ग पर सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में सब्जी मंडी में आढ़त का काम करने वाले 42 वर्षीय आढ़ती रॉकी की मौत हो गई। उनकी स्कूटी सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ गई जिससे उनका संतुलन बिगड़ और वे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई कुशाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में कुशाल ने कहा है कि उसके चाचा का बेटा रॉकी सोमवार रात सब्जी मंडी से घर जा रहा था। इस दौरान जब वह आईडीबीआई बैक के सामने पहुंचे तो उनकी स्कूटी सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ गई। जिसके कारण उनका संतुलन बिगड़ गया व स्कूटी सहित रॉकी सड़क पर जा गिरे। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई। रॉकी को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। उनके एक भाई व पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक विवाहित था व उसके एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed