फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sakoon Center is making women aware and empowering

Hisar News: महिलाओं को जागरूक और सशक्त कर रहा सुकून केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sakoon Center is making women aware and empowering
हांसी। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल के सुकून केंद्र की तरफ नशा मुक्ति के साथ-साथ महिला एवं बाल अपराध रोकथाम व महिला सशक्तीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। सुकून केंद्र द्वारा हिंसा से प्रताड़ित महिला एवं बच्चे जैसे घरेलू झगड़ा, शोषण, यौन उत्पीड़न, जबरदस्ती, मारपीट व छेड़छाड़ से संबंधित समस्याओं से परेशान महिलाओं व बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा संबंधित जानकारियां देने के साथ उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। केंद्र द्वारा अभी तक लगभग 1500 पीड़ितों की काउंसिलिंग कर उनको न्याय दिलवाने में अहम भूमिका निभाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला सुकून काउंसलर के पद पर कार्यरत राहुल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन हिसार के साथ मास्टर वालंटियर के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और आमजन को जागरूक कर रहे हैं। उनके द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से काफी महिलाएं व लड़कियां भी जागरूक हुई हैं। जिन लड़कियों ने घर की स्थिति खराब होने के कारण शिक्षा को अधूरा छोड़ दिया था, आज उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। कई लड़कियां जागरूक होकर कई विभाग में सरकारी नौकरियां भी प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन


जागरूकता से आंगनबाड़ी वर्कर बनी सुपरवाइजर
जिला हिसार के गांव कुतुबपुर में उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए आंगनबाड़ी में एक जागरूकता कार्यक्रम किया था, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा के बारे में जागरूक किया था। उस समय एक आंगनबाड़ी वर्कर ने जागरूक होकर तैयारी शुरू की और वह महिला सुपरवाइजर बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई छोड़ चुकी युवती ने की एमए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया था। जिसमें एक लड़की जो घर की स्थिति ठीक न होने के कारण 12वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। उसे इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्रदान की व उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने में सहयोग किया। उस लड़की ने हिंदी में एमए की डिग्री प्राप्त की, जिससे वह सशक्त हुई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया था। जिसमें एक लड़की जो घर की स्थिति ठीक न होने के कारण 12वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। उसे इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्रदान की व उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने में सहयोग किया। उस लड़की ने हिंदी में एमए की डिग्री प्राप्त की, जिससे वह सशक्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed