{"_id":"657f30f8638d5397ae0d9656","slug":"rs-874-lakh-grabbed-in-the-name-of-appointing-asi-in-chandigarh-police-hisar-news-c-21-hsr1007-281462-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई लगवाने के नाम पर हड़पे 8.74 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई लगवाने के नाम पर हड़पे 8.74 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई लगवाने के नाम पर डोगरान मोहल्ला के रहने वाले राजविंद्र से 8.74 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने कहा था कि हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत मेरे सिवाय किसी से रिश्वत के रुपये नहीं लेते। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने राजेश नामक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में डोगरान मोहल्ला निवासी राजविंद्र ने बताया कि वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री है। जानकार गुड्डू कौशल निगम के तहत अर्बन हेल्थ सेंटर आजाद नगर में चतुर्थ कर्मचारी लगा हुआ है। उसने बताया कि रतिया का रहने वाला राजेश पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत है। उसकी बड़े पुलिस अधिकारियाें से जान पहचान है। वह पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। जून 2023 में राजेश से मुलाकात हुई। उसने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर नौकरी निकली हुई है। हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत से जान पहचान है और वह मेरे सिवाय किसी से रिश्वत के रुपये नहीं लेता। वह पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी में आया था। उसने बेटे को नौकरी लगवाने की एवज में 20 लाख रुपये मांगे। उस पर विश्वास कर उसने 8 लाख 74 हजार रुपये दे दिए। चंडीगढ़ में परीक्षा हुई जिसमें बेटा फेल हो गया। जब राजेश से रुपये वापस मांगे तो आनाकानी करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।