{"_id":"617aeb7d18aa131d3719c580","slug":"retired-sdo-s-son-said-father-s-ring-missing-allegations-against-female-sweeper-hisar-news-hsr615625641","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त एसडीओ का बेटा बोला- पिता की अंगूठी गायब, महिला सफाई कर्मी पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त एसडीओ का बेटा बोला- पिता की अंगूठी गायब, महिला सफाई कर्मी पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। न्यू ऋषि नगर में अपने घर में गली-सड़ी अवस्था से मिले सेवानिवृत्त एसडीओ प्यारेलाल के शव का वीरवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। वहीं, प्यारेलाल के बेटे रविंद्र का आरोप है कि पिता के घर में काम करने वाली महिला सफाई कर्मी ने किसी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही उसके पिता की एक अंगूठी गायब है। बता दें कि टेलीफोन विभाग से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त न्यू ऋषि नगर निवासी 75 वर्षीय प्यारेलाल का शव बुधवार शाम को उनके घर में पड़ा मिला। शव देखने से 10-12 दिन पुराना लग रहा था। शव में कीड़े पड़ चुके थे।
जानकारी के अनुसार प्यारेलाल का अपने दोनों बेटे रविंद्र व सतविंद्र से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। एक बेटा ऋषि नगर तो दूसरा देवी मंदिर के पास रहता है। प्यारेलाल की पत्नी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। प्यारेलाल अपने घर पर अकेले रहते थे। रविंद्र का कहना है कि उनके पिता महिला सफाईकर्मी के दबाव में रहते थे। हालांकि रविंद्र ने इसका कारण नहीं बताया। उस महिला के कारण ही उनके पिता ने उन्हें अलग किया था। रविंद्र ने कहा कि वह व उसका भाई अपने पिता को मिलने करीब 15 दिन में आते रहते थे। उनके पिता के हाथ में सोने की दो अंगूठी थी। रविंद्र का आरोप है कि उसके पिता की मौत के बाद मौके पर जाकर देखा तो हाथ से एक अंगूठी गायब थी। अभी मकान में सामान चेक करना बाकी है।
दरवाजे अंदर से बंद तो सीढ़ियों का दरवाजा खुला था
रविंद्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह उसके पिता के पड़ोसियों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद पाया। पास में ही सीढ़ियों का दरवाजा देखा तो वह खुला हुआ था। उसने बताया कि उसके पिता के पास हर वक्त 50-60 हजार रुपये रहते थे। रविंद्र को शक है कि रुपयों के चलते उसके पिता के साथ ये घटना घटी।
विज्ञापन
फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक के बेटे ने एक महिला सफाई कर्मी पर आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। - एएसआई रामचंद्र, बस अड्डा चौकी प्रभारी, हिसार