फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Promising daughters to be honoured with the Award of Excellence.

Hisar News: अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित होंगी होनहार बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Promising daughters to be honoured with the Award of Excellence.
हिसार। सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन जुलाई के प्रथम सप्ताह में अवाॅर्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इस अभियान के तहत शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 1,000 प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रामरतन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मान अभियान का शुभारंभ हिसार मंडल की आयुक्त आईएएस गीता भारती एवं कैप्टन भीम सिंह करेंगे। इसके बाद विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य मंचों पर चयनित बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक बंटी सैन, राह क्लब की महिला अध्यक्ष सुदेश सातरोड और समाजसेविका आरती ठाकुर ने बताया कि इस सम्मान के लिए दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में जिला या उससे उच्च स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली बेटियों का भी चयन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed