फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pressure mounting to leave the village; Sarpanch's representative goes missing after sending audio clip.

Hisar News: गांव छोड़ने का बना रहे दबाव, ऑडियो भेजने के बाद सरपंच प्रतिनिधि लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pressure mounting to leave the village; Sarpanch's representative goes missing after sending audio clip.
हिसार। गांव चिड़ौद की सरपंच बाला देवी के पति और सरपंच प्रतिनिधि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता होने से पहले उन्होंने 16 सितंबर को सुबह 11:57 बजे गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर आरोप लगाया कि कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे हैं, मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं और गांव छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। सरपंच ने मामले की शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता मदन लाल के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में बाला देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उनके सरपंच बनने के बाद से गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं और उन्हें तथा उनके परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में आंबेडकर पार्क का प्रस्ताव पारित होने के बाद आरोपियों ने उनके पति और बेटे के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाना आजाद नगर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हालांकि बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में इलाज करवाने की दी थी धमकी : शिकायत के अनुसार, आरोपी गांव में नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है। करीब तीन महीने पहले पति और ग्रामीणों की ओर से चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के कारण वह जेल गया था।


जेल से बाहर आने के बाद से वह लगातार उनके पति का पीछा कर रहा था। 26 अगस्त को कोर्ट की तारीख पर भी आरोपी ने कोर्ट परिसर में उनके पति को जान से मारने और इलाज करवाने की धमकी दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed