फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Praveen Popli became the king of the city by defeating Singla.

Hisar News: सिंगला को हरा प्रवीण पोपली बने शहर के सरताज

Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Praveen Popli became the king of the city by defeating Singla.
हिसार में मेयर का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ विजय जुलूस में शामिल प्रवीण पोपली। 
हिसार। नगर निगम में एक बार फिर कमल खिला। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली ने 96,329 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू को 64,456 वोटों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

कृष्ण सिंगला टीटू को 31,873 वोट हासिल हुए। जीत का यह आंकड़ा हिसार में अब तक हुए निगम चुनाव में सबसे बड़ा है। वर्ष 2018 के नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना ने 68,196 वोट हासिल किए थे और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 28,091 वोट से हराया था। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा प्रत्याशी दोगुने से भी अधिक वोट से जीते।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव 2025 की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हॉल में शुरू हुई। मेयर पद के लिए मतों की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई थी। कुल 239 बूथों की गणना 15 राउंड में पूरी हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली ने पहले राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। वार्ड वाइज यह अंतर बढ़ता ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवानी में वंदना केडिया 1251 वोटों से जीत दर्ज कर बनी चेयरपर्सन

सिवानी मंडी। नगर पालिका सिवानी के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के चुनाव नतीजे बुधवार को मॉडल संस्कृत सीनियर स्कूल में घोषित किए गए। नतीजों में अध्यक्ष पद पर वंदना राजेश केडिया ने 5,277 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अनु अमित लोहिया को 1,251 वोटों से हराया। वहीं अनु लोहिया को 4,026 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से मणि को 182 वोट मिले। पूजा रमेश वर्मा को 1,031 मत मिले जबकि गोलू रानी नवीन सूरतपुरिया को 2,308 वोट मिले।
चुनाव जीतने के बाद वंदना केडिया ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य सिवानी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और दो राउंड में पूरी हुई। प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। बिना पास किसी को प्रवेश नहीं दिया गया और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। वंदना केडिया ने पहले ही राउंड में 900 वोटों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में 1,251 वोटों से जीत हासिल करते हुए सिवानी नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की।


मतगणना पूरी होते ही उन्होंने जनता का आभार जताया और सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों ने वंदना केड़िया के पक्ष में जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और प्रशासन का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नोटा को 74 मत मिले। इसके अलावा पिछली बार वाइस चेयरपर्सन रहीं विद्या देवी रमेश कोठरी को मात्र 149 वोट मिले हैं।



ये रहा सिवानी नगर पालिका वार्ड पार्षद परिणाम :

वार्ड नंबर विजेता
01 मांगेराम देहडू
02 प्रणव गोयल
03 संजय राणा

04 प्रीति देवी
05 नीलम

06 अनिल कुमार
07 सुषमा देवी

08 आनंद जांगड़ा
09 दीप चंद

10 भीम सिंह
11 पुरुषोत्तम कुमार

12 कांता
13 मामो देवी

14 नरेंद्र ख्यालिया
15 सुमन देवी

16 कुलदीप देहडू

हिसार में मेयर का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ विजय जुलूस में शामिल प्रवीण पोपली। 

हिसार में मेयर का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ विजय जुलूस में शामिल प्रवीण पोपली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed