फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PPP received 4900 complaints in 14 days, showing 95 percent more income

Hisar News: पीपीपी में 14 दिन में 4900 शिकायतें पहुंचीं, 95 फीसदी आय अधिक दर्शाने की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
PPP received 4900 complaints in 14 days, showing 95 percent more income
हिसार। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय में सुधार के लिए लघु सचिवालय में रोजाना 200 से 250 शिकायतें पहुंच रही हैं। पिछले 14 दिन में करीब 4900 से अधिक शिकायत पहुंच चुकी हैं, इनमें सबसे अधिक करीब 95 प्रतिशत शिकायत आय अधिक दर्शाने से संबंधित हैं। वहीं डीसी उत्तम सिंह ने पीपीपी का डाटा अपडेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य 25 जनवरी तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन

गांव मसूदपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके छह साल के बेटे की आय 1 लाख रुपये वार्षिक दिखाई हुई है। गांव नंगथला निवासी गीता ने बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। अब भी उनकी आय 4 लाख रुपये वार्षिक दर्शाई जा रही है। लघु सचिवालय परिसर में बने केंद्र में इस तरह की रोजाना 200 से अधिक शिकायत पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी परिवार का अगर बीपीएल राशन कार्ड पीपीपी में डाटा अपडेशन के दौरान कट गया है, तो संबंधित नागरिक टोल फ्री नंबर 18001802087 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed