फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   iPhone recovered from accused of abetting suicide

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक सुसाइड मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी

Fri, 11 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 11 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
iPhone recovered from accused of abetting suicide
हिसार। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक प्रवीन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी सुरेश कुमार उर्फ कालिया से आईफोन बरामद कर लिया है। सीआईए मिलगेट और चौकी 12 क्वार्टर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी को पकड़ा था।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रवीन कुमार ने तीन सितंबर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई चरणजीत की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रवीन ने सुरेश से करीब 20 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे और रकम लौटाने के लिए उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। जांच के दौरान घटनास्थल से .32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली खोल भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed