{"_id":"63387d601b1ae6170630e679","slug":"power-corporation-takes-permanent-possession-of-disputed-land-installs-two-cameras-hisar-news-hsr643477027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने विवादित जमीन पर किया स्थायी कब्जा, दो कैमरे लगाकर की तारबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने विवादित जमीन पर किया स्थायी कब्जा, दो कैमरे लगाकर की तारबंदी
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय की लाजपत नगर स्थित विवादित जमीन पर बिजली निगम ने अपना स्थायी कब्जा जामा लिया है। शनिवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने नवनिर्मित चहारदीवार पर लोहे के एंगल के साथ कांटेदार तार लगा दिए। वहीं निगरानी के लिए दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर निगम के कार्यालय बनाए जाएंगे। आरोप है कि डीएसपी गीतिका जाखड़ के पिता सत्यवीर जाखड़ ने निगम की करीब 400 गज जमीन पर कब्जा कर लिया था। वहीं सत्यवीर जाखड़ का कहना है कि यह जमीन उनके नाम है, जिसकी रजिस्ट्री व इंतकाल उनके पास है।
बता दें कि शुक्रवार को लाजपत नगर के साथ लगती जमीन पर कब्जे को लेकर बिजली निगम व डीएसपी गीतिका जाखड़ के परिजनों के बीच विवाद हो गया था। गीतिका जाखड़ की माता उषा देवी दीवार निर्माण के बीच मेें बैठ गई थीं। वहीं उनके भाई नायब तहसीलदार बलराम पर मारपीट का आरोप लगा था। इस दौरान झगडे़ में उषा देवी समेत बिजली निगम की तीन महिला कर्मचारी घायल हो गई थी। एसडीओ रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने डीएसपी के माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।