फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Piles of garbage have accumulated at various places in the city due to the sanitation workers' strike.

Hisar News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कचरे के लगे ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage have accumulated at various places in the city due to the sanitation workers' strike.
नारनौंद। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने और कचरे का उठान बंद होने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। मुख्य मार्गों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं। कई जगह सड़कों के किनारे कचरा जमा होने से दुर्गंध फैलने लगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता देवेंद्र लोहान ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

शहर में कई दिनों से कचरा उठान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ मच्छर और अन्य कीट पनपने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की, ताकि शहर में नियमित सफाई और कचरा उठान शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक सम्मेलन में तय होगी अगली रणनीति :
कर्मचारी नेता देवेंद्र लोहान ने बताया कि रविवार को रोहतक में फायर ब्रिगेड और नगर पालिका कर्मचारियों की सम्मेजन आयोजित किया जाएगा। इसमें आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन के बाद आगामी आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed