फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   person died in road accident

Hisar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
person died in road accident
बरवाला। गांव खेदड़ से भैणी बादशाहपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सुधीर (50) की मौत हो गई। वह थर्मल प्लांट में माली का काम करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे रजत के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रजत ने कहा कि उसके पिता सुधीर थर्मल प्लांट में माली की नौकरी करता थे। सोमवार दोपहर को ढाणी में अपने खेत में जा रहे थे। इस दौरान सामने से मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से बरवाला के सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में रजत ने कहा है कि उसके पिता की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते हुई है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed