फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Operation facility closed in civil hospital, surgeon on six months leave

Hisar News: नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा बंद, सर्जन छह महीने के अवकाश पर

Sun, 01 Dec 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Operation facility closed in civil hospital, surgeon on six months leave
नागरिक अस्पताल।
हांसी। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रसूति एवं महिला रोग विशेषज्ञ पहले से मातृत्व अवकाश पर है अब सर्जन डॉ. मनु ढींगड़ा रविवार से छह महीने के अवकाश पर चले गए हैं। उनके अवकाश पर जाने से ऑपरेशन की सुविधा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में अब आपातकालीन सेवाओं के लिए आसपास के सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के सर्जन डॉ. मनु ढींगड़ा ने शनिवार रात को छह महीने के अवकाश के लिए आवेदन किया है। इस दौरान वह बिना वेतनमान के अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से विभाग को सूचित किया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस्तीफा सौंप कर निजी अस्पताल में ज्वाइन करेंगे। बीते कई दिनों से यह अटकलें चल रही थी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 11 नियमित चिकित्सक व दो एसएमओ के पद हैं। अस्पताल में अभी चार चिकित्सक व एक एसएमओ नियुक्त है। इसमें से एक अब छह महीने के अवकाश पर जा रहे हैं। ऐसे में तीन मेडिकल ऑफिसर के सहारे काम चलाना मुश्किल है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होती है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे खुली रहती हैं। आपातकालीन सेवा के लिए सिसाय, पुट्ठी मंगलखां, सोरखी, उमरा पीएचसी और सीएचसी में तैनात चिकित्सकों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नारनौंद के उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल से भी चिकित्सकों को बुलाने की योजना है, ताकी आपातकालीन सेवा 24 घंटे चलाने में कोई समस्या न आए। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ, दंत और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी है। महिला रोग विशेषज्ञ फरवरी महीने तक मातृत्व अवकाश पर हैं। वह एनएचएम के तहत यहां तैनात हैं। दंत रोग विशेषज्ञ बीते एक महीने से अवकाश पर है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी बुधवार व वीरवार को होती है।




डॉ. मनु ढींगड़ा ने छह महीने के अवकाश के लिए आवेदन किया है। बिना वेतन के वह अवकाश पर रहेंगे। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्च स्तर के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। - डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed