{"_id":"66da358d6c68ae4efa003864","slug":"op-chautala-makes-holes-in-the-plate-in-which-he-eats-had-cheated-me-gautam-hisar-news-c-21-hsr1020-457886-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस थाली में खाते, उसी में छेद करते हैं ओपी चौटाला, मेरे साथ किया था धोखा : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस थाली में खाते, उसी में छेद करते हैं ओपी चौटाला, मेरे साथ किया था धोखा : गौतम
विज्ञापन
एकसाथ नजर आए पिछले चुनाव के प्रतिद्वंद्वी रामकुमार गौतम और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
नारनौंद। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु वीरवार को नारनौंद पहुंचे और पूर्व विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गौतम ने समर्थकों को संबोधित करते कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। 2000 के चुनाव में भाजपा व इनेलो का गठबंधन हुआ था, लेकिन चौटाला ने मेरे साथ धोखा किया। उन्होंने निर्दलीय विधायक प्रोफेसर राम भगत को इशारा कर जितवा दिया था और मुझे गठबंधन में होते हुए भी हरवा दिया।
गौतम ने कहा, मैं 2009 में विधायक बन जाता पर इस कैप्टन अभिमन्यु ने मारा, लेकिन 2014 में वह सरकार में ताकतवर मंत्री बने, जिसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। कैप्टन मेरे से भी संस्कारी है और ये बहुत अच्छे काम करेंगे। उन्होंने कहा, चौधरी बीरेंद्र सिंह लगातार चार बार विधायक रहे, लेकिन उन्होंने इस हलके में कोई विकास कार्य नहीं करवाए। मैं जेजेपी में नारनौंद हलके का विकास करवाने के लिए शामिल हुआ, लेकिन दुष्यंत चौटाला पैसे कमाने में लगा रहा। मेरे पास काम करवाने के लिए कोई ताकत नहीं थी।
जो लोग मेरे से प्यार करते हैं वे कैप्टन की मदद करना
गौतम ने कहा, नारनौंद से इस बार कैप्टन अभिमन्यु को विधानसभा में भेजो, क्योंकि ये बहुत पॉवरफुल पॉलीटिशियन है। जो लोग मेरे से प्यार करते हैं वे कैप्टन की मदद करना। इस पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि रामकुमार गौतम के पांव में बैठकर हमने अपनी राजनीति शुरू की थी। गौतम जो भी आदेश देंगे मैं वही काम करूंगा। दादा गौतम के कार्यकर्ता मेरा कान खींचकर कार्य करवाने के हकदार होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन सोनू डाटा, भीमसेन गौतम, वृतपाल, विरसेन, देवसुमन, सात्विक संधू, बारु राम, जगदीश चहल, आजाद शर्मा मौजूद रहे।