{"_id":"61cdfb61efe1394b8f68526e","slug":"omicron-s-knock-report-of-elderly-and-young-man-returned-from-australia-dubai-positive-hisar-news-hsr620822543","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन की दस्तक : ऑस्ट्रेलिया-दुबई से लौटे बुजुर्ग और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन की दस्तक : ऑस्ट्रेलिया-दुबई से लौटे बुजुर्ग और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में ऑस्ट्रेलिया और दुबई केे रास्ते ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक बुजुर्ग और एक युवक में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हांसी क्षेत्र की दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। करीब चार महीने बाद एक दिन में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में कुल आठ सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और दुबई से करीब दस दिन पहले 90 वर्षीय बुजुर्ग और 35 वर्षीय युवक लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई सैंपलिंग में इनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल जांच के लिए भेजे तो दोनों कोरोनाग्रस्त मिले। बाद में ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए। वीरवार को दोनों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हांसी निवासी 23 वर्षीय छात्रा, सिसाय निवासी 22 वर्षीय छात्रा, हिसार के मॉडल टाउन में 90 वर्षीय बुजुर्ग, महावीर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिले। 90 वर्षीय बुजुर्ग और 35 वर्षीय शिक्षक विदेश से लौटे थे। यह दोनों 18 से 20 दिसंबर के बीच विदेश यात्रा से आए थे। जिले में अब तक 1104891 लोगों को वैक्सीन की पहली तो 698717 लोगों को डबल डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड को खाली कराया
संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। विभाग की टीम लगातार उनके संपर्क में है। अगर संक्रमित अस्पताल में भर्ती होना चाहेंगे तो उन्हें भर्ती किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड को खाली करवा दिया गया है।
अब तक 681 लोगों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री
20 नवंबर के बाद अब तक जिले में 681 लोग विदेश से लौटे हैं। इसमें कुल 3 संक्रमित पाए गए हैं। दो में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। विदेश से आए सभी के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 8 संक्रमित हैं। कोरोना से अब तक कुल 1141 की मौत हो चुकी है। कोरोना से आखिरी मौत दिसंबर महीने में हुई है।
दिसंबर महीने में कुल संक्रमित मिले 9
पहली लहर में कोरोना से मौत 327
दूसरी लहर में कोरोना से मौत 814
अब तक कोरोना से कुल मौत 1141
जिले में रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत
कोरोना के कुल सैंपल लिए गए 824201
अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मिले 54010
अब तक कुल रिकवर हुए कुल मरीज 52861
पहली लहर में संक्रमण के केस 17147
दूसरी लहर में संक्रमण के कुल केस 36863
वैक्सीन की डोज का आंकड़ा
पहली डोज 1104891
दूसरी डोज 698717
60 वर्ष से अधिक आयु वालों को पहली डोज 155423
60 वर्ष से अधिक आयु वालों को दूसरी डोज 108270
45 से 60 आयु वर्ग वालों को पहली डोज 242230
45 से 60 आयु वर्ग वालों को दूसरी डोज 170352
18 से 44 आयु वर्ग वालों को पहली डोज 6 83914
18 से 44 आयु वर्ग वालों को दूसरी डोज 39740
संक्रमित मरीजों के परिवार की सैंपलिंग करवाई जाएगी। मरीजों के घर के आसपास के एरिया में भी सैंपलिंग होगी। संक्रमित मरीजों को निगरानी में रखा गया है। किसी तरह की दिक्कत महसूस होने पर उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
जिले में ओमिक्रॉन के दो केस मिले हैं। यह चिंता की खबर है। लोगों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें, लगातार हाथ धोते रहें। - डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार