फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials should make a plan to deal with waterlogging

Hisar News: जलभराव से निपटने के लिए योजना बनाएं अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Officials should make a plan to deal with waterlogging
हिसार। शहर में जलभराव व सीवर समस्या को लेकर निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बीएंडआर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर चारों विभाग एक प्लान तैयार करें।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने कहा कि शहर में लगभग 22 क्षेत्र हैं, जहां जलभराव की ज्यादा समस्या रहती हैं। इनके समाधान के लिए चारों विभागों के अधिकारी एक प्लान तैयार करें। हर विभाग एक दूसरे विभाग को सूचना का आदान-प्रदान करके समस्याओं का समाधान करवाए। निगमायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सबसे पहले शहर की पांच कॉलोनियों को चयनित करें, जहां जलभराव, सीवर ओवरफ्लो व ब्लॉकेज की समस्या अधिक हो। फिर इन एरिया में इन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। वहीं बीएंडआर के अधिकारियों को दिल्ली रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान करवाने के आदेश दिए। निगमायुक्त ने हेल्पलाइन नंबर 14420 पर आने वाली सफाई व सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द करवाने को कहा।
विज्ञापन

शहर में करवाई जाए फॉगिंग
निगमायुक्त ने सिविल सर्जन सपना गहलावत व डिप्टी सीएमओ सुभाष खतरेजा से डेंगू और मलेरिया के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी डेंगू और मलेरिया के केस मिलते हैं, उन क्षेत्रों का चयन करके वहां पर लोगों को जागरूक करें व फॉगिंग करवाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, एक्सईएन संदीप धुंधवाल व संदीप सिहाग, एमई कर्मपाल सिंधू, पब्लिक हेल्थ से एक्सईएन बलकार रेड्डू, बीएंडआर से एसडीओ दलबीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed