{"_id":"5eecf9ac8ebc3e42d56e7a46","slug":"nine-more-found-corona-positive-including-five-people-from-judicial-officer-s-family-hisar-news-rtk5602142159","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारी के परिवार के पांच लोगों सहित नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारी के परिवार के पांच लोगों सहित नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
व्यक्ति का सैंपल लेते हुए दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान और एलटी अमित।
- फोटो : Hisar
जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान लैब से शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में हिसार न्यायिक अधिकारी के परिवार के पांच लोगों सहित नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इनके अलावा मिलगेट निवासी संक्रमित व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें से आठ संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की और एक संक्रमित मरीज की फरीदाबाद की मिली है। चूंकि संक्रमित बिहार व छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली से यहां लौटे हैं तो इनकी गिनती जिले में नहीं की जाएगी। इसके साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 164 से बढ़कर 171 पर जा पहुंचा है। विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों को लक्षण के हिसाब से कोविड-19 केयर सेंटर और होम आइसोलेट कर दिया है। न्यायिक अधिकारी के परिवार के सभी संक्रमित मरीजों को लक्षण मिलने पर जिंदल अस्पताल में रेफर किया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी संक्रमित मरीजों के घर और आसपास की जगह को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
हांसी शहर की गांधीनगर कॉलोनी निवासी संक्रमित 55 वर्षीय महिला 14 जून को दिल्ली से अपने घर लौटी थी। उमरा गांव निवासी संक्रमित युवक 16 जून को अपने परिवार के साथ खुद की गाड़ी से दिल्ली से अपने घर लौटा था। संक्रमित मिले बीएसएफ कैंट के दो जवान छत्तीसगढ़ और बिहार राज्य के निवासी हैं। दोनों संक्रमित जवान 31 मई को दिल्ली से यहां लौटे थे। न्यायिक अधिकारी के परिवार के संक्रमित मिले पांचों लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। इनमें 12 वर्षीय बच्ची, 31 वर्षीय युवक, 28 व 60 वर्षीय दो महिलाओं सहित एक बुजुर्ग शामिल हैं। मिलगेट निवासी 45 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति आठ जून को संक्रमित मिला था और एक जून को गुरुग्राम से लौटा था। 14 जून को संक्रमित व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी संपर्क में आने के बाद संक्रमित मिल चुकी है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में कोविड-19 जांच के दौरान 15 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें जिला निवासी केवल सात लोग हैं, जबकि आठ दिल्ली और गाजियाबाद सहित अन्य राज्य के निवासी हैं। न्यायिक अधिकारी के परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं और दो बीएफएफ कैंट के जवान जो छत्तीसगढ़ और बिहार निवासी हैं। अग्रोहा धाम स्थित कोविड-19 केयर सेंटर की खाने-पीने और सफाई की शिकायत के बारे में मैं खुद शनिवार को वहां का दौरा करूंगी और सभी मरीजों से पूछताछ भी करूंगी।
- डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार