फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neighbor raped five and a half year old innocent

साढ़े पांच वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Neighbor raped five and a half year old innocent
जिले के एक गांव निवासी साढ़े पांच वर्षीय मासूम से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने एक बजे वह घर की छत पर अपनी बेटी के साथ सो रही थी। उस दौरान आरोपी युवक उसकी बेटी को उठाकर नीचे कमरे में ले गया और गलत काम किया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी युवक नशे का आदी है और गांव में उसकी दुकान है। पीड़िता की मां ने बताया कि मामले की शिकायत करने वह सुबह सदर थाने में गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद वह परिजनों सहित महिला थाने गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में रविवार शाम को मेडिकल करवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed