यात्रियों को परेशानी: हिसार-कटरा ट्रेन में स्लीपर से थर्ड एसी में टिकट के लिए वेंटिग, 15 से नवरात्र शुरू
जम्मूतवी के लिए प्रत्येक रविवार दोपहर 1:15 बजे ट्रेन हिसार से चलती है जो रात 11:05 बजे जम्मूतवी पहुंचती है। ऐसे में जम्मूतवी से कटरा जाने के लिए ट्रेन बदलनी होगी। हालांकि कई बार यात्री एक और सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार 15 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। हर साल काफी श्रद्धालु नवरात्र में वैष्णो देवी धाम जाते हैं, मगर हिसार से कटरा जाने वाली ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी चल रही है। स्लीपर से लेकर सेकंड और थर्ड एसी की सीटें फुल हैं। ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:40 बजे हिसार से रवाना होती है, जोकि अगले दिन सुबह 6:15 बजे कटरा पहुंचेंगी। हालांकि जम्मूतवी के लिए प्रत्येक रविवार दोपहर 1:15 बजे ट्रेन हिसार से चलती है जो रात 11:05 बजे जम्मूतवी पहुंचती है। ऐसे में जम्मूतवी से कटरा जाने के लिए ट्रेन बदलनी होगी। हालांकि कई बार यात्री एक और सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं।
हिसार-कटरा ट्रेन में 16 अक्तूबर को वेटिंग का ब्योरा
कोच वेटिंग
स्लीपर : 79
थर्ड एसी : 8
सेकंड एसी : 4
23 अक्तूबर
स्लीपर : 45
थर्ड एसी : 11
सेकंड एसी : 10
30 अक्तूबर
स्लीपर : 25
सेकंड एसी : 4
थर्ड एसी : 1 सीट उपलब्ध
हिसार-जम्मूतवी ट्रेन की स्थिति
15 अक्तूबर को वेटिंग
स्लीपर : 46
थर्ड एसी : 11
सेकंड एसी : 2
22 अक्तूबर
स्लीपर : 12
थर्ड एसी : 17 सीटें उपलब्ध
सेकंड एसी : 10 सीटें उपलब्ध
29 अक्तूबर
स्लीपर : 2 सीटें उपलब्ध
थर्ड एसी : 35 सीटें उपलब्ध
सेकंड एसी : 11 सीटें उपलब्ध
सुबह 8 बजे हिसार से कटरा के लिए चलती है बस
फतेहाबाद डिपो की ओर से कटरा के लिए रोडवेज बस चलाई जा रही है, जोकि हिसार होकर जाती है। हिसार से बस के चलने का समय सुबह 8 बजे है। हालांकि नवरात्र को लेकर अभी बस में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं है। वहीं, रोडवेज की ओर से भी हिसार से कटरा के लिए बस चलाने का प्लान है। इससे पहले रोडवेज सालासर, खाटू श्याम और मथुरा के लिए बस चला चुका है।