{"_id":"6ab974c426472ae539023cae","slug":"names-being-deleted-from-voter-list-due-to-sir-dushyant-chautala-hisar-news-c-21-hsr1005-960668-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर से मतदाता सूची से कट रहे नाम : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर से मतदाता सूची से कट रहे नाम : दुष्यंत चौटाला
Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हिसार अग्रसेन भवन में नव संकल्प महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते उपमुख्यमंत्
विज्ञापन
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नव संकल्प महासम्मेलन में रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसआईआर प्रक्रिया पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से हरियाणा में लाखों युवाओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रपत्र-6 के नियमों पर सवाल उठाए। दुष्यंत ने कहा कि नए मतदाताओं के लिए जटिल शर्तों के कारण नाम दर्ज करवाने में परेशानी हो रही है।
हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा रोजगार के संकट से जूझ रहा है और सरकार पर्याप्त रोजगार अवसर देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण आम नागरिक और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता और कुलदीप बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। बबलू खटाना ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं के हक और मान-सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
ब्लॉक समिति नारनौंद के चेयरमैन अमन श्योराण सहित संजय भंडारी गुराना, राजेश गुराना और सुमित ढिल्लों भी जेजेपी में शामिल हुए। इस माैके पर पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, हिसार जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान, अजित ओडीएम, हांसी जिला अध्यक्ष अमित बूरा, जिला प्रवक्ता रवि आहूजा, हलका अध्यक्ष विपिन गोयल और जितेंद्र श्योराण मौजूद रहे।