फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal council is scrutinizing records dating back 30 years to answer audit questions

Hisar News: नगर परिषद में ऑडिट का जवाब देने में खंगाला जा रहा 30 वर्ष तक का पुराना रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal council is scrutinizing records dating back 30 years to answer audit questions
हांसी नगर परिषद में पुराना रिकॉर्ड खंगालता कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
हांसी। नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी दो दिन से ऑडिट में व्यस्त हैं। पिछले करीब 30 वर्षों तक के ऑडिट में लगाए गए आपत्तियों को दूर करने के लिए पुराना रिकॉर्ड उठाकर छानबीन की जा रही है। आपत्तियों का जवाब देने में अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की सफाई शाखा, तकनीकी शाखा, भवन शाखा, अकाउंट शाखा, गृह कर शाखा सहित लगभग सभी शाखाओं में अधिकारी व कर्मचारी दिनभर पुराना रिकॉर्ड खंगालते रहे। दरअसल स्थानीय शहरी निकाय के अधिकारियों ने नगर परिषद को अब तक के हुए सभी ऑडिट में लगे आपत्तियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा है। करीब 30 वर्षों तक के ऑडिट में लगी आपत्तियों की सूची बनाकर उस पर काम किया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को पुराना रिकॉर्ड खंगालना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद में इतने पुराने अधिकारी व कर्मचारी भी नहीं हैं। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों के ऑडिट में लगी आपत्तियां दूर करवाने में पसीने छूट रहे हैं। हालत यह बनी हुई है कि अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक कार्यालय में काम कर रहे हैं। इस वजह से नगर परिषद में आमजन के कार्य प्रभावित हैं। बता दें कि ऑडिट में आपत्तियां लगने के बाद त्वरित रूप से नहीं हटाया जाता था। जिसकी वजह से कई वर्षों से लगी इन आपत्तियों को एकसाथ हटवाने के चलते पुराना रिकॉर्ड खंगालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed