फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Savitri Jindal will inaugurate development works worth 27 crores

Hisar News: विधायक सावित्री जिंदल 27 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगी शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Savitri Jindal will inaugurate development works worth 27 crores
हिसार। विधायक सावित्री जिंदल अपने संपर्क से समाधान अभियान के दौरान शहर में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगी। विधायक ने बताया कि इन कार्यों के तहत वार्ड-2 की नई ऑटो मार्केट फेज तीन में 6.10 करोड़ रुपये की लागत से फुटपाथ, डिवाइडर, एंट्री गेट, स्टॉर्म वॉटर लाइन और लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा। यह कार्य 23 जनवरी से शुरू होगा। वार्ड-7 सेक्टर 21 मेला ग्राउंड में 1.53 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट का नवीनीकरण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वार्ड-14 में लगभग 4.89 करोड़ रुपये की लागत से विश्वासपुरम काॅलोनी में सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। महिला आईटीआई से जलेबी चौक तक 1.30 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा वार्ड नंबर-1 में एफसी कॉलेज से पारिजात चौक और पॉपुलर बुक डिपो से सुशीला भवन तक 51 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण 23 जनवरी से शुरू होगा। इसके अतिरिक्त वार्ड 4, 5, 6 8,10 आदि में भी विकास कार्य शीघ्र ही आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे 22 जनवरी से ‘संपर्क से समाधान‘ कार्यक्रम प्रारंभ कर रही हैं, जिसका लक्ष्य जन-जन का धन्यवाद करना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है। इस अभियान की शुरुआत अनाज मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर के हाॅल की जनसभा से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed