फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mega PTM on April 1, preparations to increase enrollment in government schools

Hisar News: एक अप्रैल को मेगा पीटीएम, सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mega PTM on April 1, preparations to increase enrollment in government schools
हिसार। सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ाने के लिए एक अप्रैल को मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में बालवाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा। उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और प्रगति से अवगत कराना तथा उन्हें स्कूलों से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

मेगा पीटीएम के दौरान वार्षिक परीक्षा के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। विद्यार्थियों की प्रगति को समग्र प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से विस्तार से समझाया जाएगा। कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रगति होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के जरिए प्रस्तुत की जाएगी जबकि बालवाटिका के बच्चों की प्रगति निपुण अभियान के आधार पर बताई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक से पहले सभी आवश्यक रिकॉर्ड और प्रगति रिपोर्ट पूरी तरह तैयार रखें, ताकि अभिभावकों को स्पष्ट जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम बताना नहीं है बल्कि अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास, सीखने के स्तर और शिक्षा के महत्व के प्रति भी जागरूक करना है। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं मूल्यांकन और सहपाठी मूल्यांकन करवाने पर भी जोर दिया जाएगा जिससे उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूलों में प्रवेश उत्सव, खेल आधारित गतिविधियां और परीक्षा परिणामों का उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से स्कूल और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। पीटीएम के दौरान अभिभावकों को प्रगति रिपोर्ट समझने और भरने में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा और सामूहिक सत्रों के माध्यम से शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चला रहा है। बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाएं और व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और पढ़ाई के स्तर को सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि इन प्रयासों से न केवल दाखिलों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि सरकारी स्कूलों की छवि भी मजबूत बनेगी और विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर होगा।


सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मेगा पीटीएम और प्रवेश अभियान के जरिए अभिभावकों को स्कूलों की सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं और उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
- राम रतन, डीईईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article