फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lord, when the group of your bhajans comes out, the words of Hare Krishna Hare Ram will come out of the mouth.

Hisar News: भगवान तुम्हारे भजनों की जब टोली निकलेगी, हरे कृष्ण हरे राम की बोली मुख से निकलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lord, when the group of your bhajans comes out, the words of Hare Krishna Hare Ram will come out of the mouth.
हांसी प्रभात फेरी में भजन भाव प्रस्तूत करती हुए ब्रज रसिका साक्षी बावा।
हांसी। तीर्थ स्थान मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में कार्तिक माह के उपलक्ष्य में वार्षिक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। फेरी में विशेष रूप से ठाकुर जी की पालकी सजाई गई। जिसका शहर में कई जगहों पर स्वागत हुआ। इस दौरान ब्रज रसिका साक्षी बावा के भजन भगवान तुम्हारे भजनों की जब टोली निकलेगी, हरे कृष्ण हरे राम की बोली मुख से निकलेगी, ब्रज रज में लोट लगाए लीजो तू जब वृंदावन आए आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

15 नवंबर को मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में पिछले 60 वर्षों से कार्तिक माह के आखिरी रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। फेरी मंदिर से निकल कर गोल कोठी, फीका पीर चौक, सेठी चौक, प्रताप बाजार, बजरिया चौक, लाल सड़क, डडल पार्क होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर प्रमुख साक्षी बावा ने बताया कि कार्तिक महोत्सव 11 नवम्बर सोमवार से प्रारंभ होगा। सोमवार से ही भीष्म पंचक शुरू होंगे। 15 नवम्बर शुक्रवार को शाम को मंदिर में दीपदान किया जाएगा। जिसके साथ कार्तिक माह समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर बक्शी लाल ठकराल, एडवोकेट सुरेंद्र राजपाल, सतीश खुराना, दिनेश मल्होत्रा, पवन मलहोत्रा, संजय खुराना, सुनील खट्टर, राघव शर्मा, अलोक नागपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed