{"_id":"639619fe96f1b33bdb6ef84b","slug":"large-x-ray-machine-lying-in-civil-hospital-for-two-and-a-half-years-hisar-news-hsr649461930","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में ढाई साल से खराब पड़ी एक्सरे की बड़ी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में ढाई साल से खराब पड़ी एक्सरे की बड़ी मशीन
विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल में खराब पड़ी एक्स रे मशीन।
- फोटो : Hisar
हांसी। शहर के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की बड़ी मशीन करीब ढाई वर्षों से खराब पड़ी है। मजबूरी में छोटी एक्स-रेे मशीन से काम लिया जा रहा है। क्षमता से ज्यादा एक्स-रे करने के कारण एक्स-रे मशीन की हेड ट्यूब फटने का खतरा बना रहता है। जिससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी नुकसान पहुंच सकता है। बात दें कि नागरिक अस्पताल में दो एक्स-रे मशीन हैं। दोनों मशीन करीब 14-15 वर्ष पुरानी है। ढाई साल पहले बड़ी एक्स-रे मशीन खराब हो गई थी। अब 100 एमए क्षमता वाली दूसरी एक्स-रे मशीन से ही काम चलाया जा रहा है। सिविल अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि यहां 500 एमए एक्स रे मशीन की जरूरत है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखा जा चुुका है। मगर समस्या का हल नहीं हो रहा।
प्रतिदिन हो रहे 30 से 40 एक्स-रे
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें एक्स-रे की जरूरत पड़ती हैं। बड़ी मशीन खराब है तो छोटी मशीन से ही सबके एक्स-रे किए जाते हैं। जबकि इस मशीन की क्षमता इतनी नहीं है। यह मशीन भी पुरानी है, जिस कारण से अनियंत्रित रेडियो विकिरण होता है जो मरीजों के साथ-साथ स्टाफ के लिए भी खतरनाक है।
नई एक्स-रे मशीन के लिए भेजी है डिमांड
‘अस्पताल प्रशासन ने नई एक्स-रे मशीन लगाने के लिए डिमांड भेजी है। हमारे पास दो मशीनें हैं, जिसमें से 300 एमए की मशीन खराब है। 100 एमए की छोटी मशीन से काम चल रहा है। हर रोज अस्पताल में करीब 30 से 40 एक्स-रे होते हैं।’
विज्ञापन
डॉ. जसवंत कुमार, रेडियोलॉजिस्ट ।