फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Laborer dies after falling into well while breaking lantern

Hisar News: लेंटर तोड़ने के दौरान कुएं में गिरने से मजदूर की मौत

Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling into well while breaking lantern
हांसी मॉडल टाउन का कुआं जिसमें मजदूर की गिरने से मौत हुई। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। मॉडल टाउन में वीरवार शाम सामुदायिक भवन निर्माण के लिए बूस्टिंग स्टेशन में बने कमरे की लेंटर तोड़ने के दौरान कुएं में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में दो लोग चोटिल हो गए। शव को उपंडमल नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
मॉडल टाउन में नगर परिषद की ओर से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनाया जाना है। इस जगह पहले बूस्टिंग स्टेशन बना हुआ था। इसमें एक कमरा है व करीब 15 फीट गहरा कुआं भी है। कमरे के लेंटर को तोड़ने के लिए लेबर चौक से दो मजदूर लाए गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे लेंटर तोड़ने के दौरान ढाणी पीरांवाली निवासी दीपक कुएं में गिर गया। ऊपर से मलबा भी गिर गया। बचाव के लिए दो लोग कुएं में उतरे तो उन्हें भी चोटें आईं। किसी तरह दीपक को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद सूचना मिलने पर मजदूर के भाई नागरिक अस्पताल पहुंचे। इससे पहले नगर परिषद के तकनीकी शाखा के अधिकारी, विधायक विनोद भयाना के बेटे साहिल भयाना, नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, व्यापारी नेता प्रवीन तायल आदि मौके पर पहुंचे। डीएसपी संजय ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। परिजन, जो बयान दर्ज करवाएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि करीब दो महीने पहले ही सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

बचाने के लिए चिल्ला रहा था मजदूर
ढाणी कुतुबपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि मैं काली देवी चौक के पास चाय पी रहा था। तभी एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी। मौके पर देखा कि एक मजदूर कुएं में गिरा हुआ था। बार-बार बचाने के लिए आवाज लगा रहा था। मैं और एक अन्य व्यक्ति रस्सी के माध्यम से कुएं में उतरे और मजदूर को बाहर निकाला। इस दौरान हमें भी चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी ने बताया सरिया निकालने के लिए बुलाया था
दीपक के साथ काम करने वाले शेखपुरा निवासी दिनेश ने बताया कि वह और दीपक जींद चौक पर खड़े थे। तभी एक मिस्त्री आया और कहने लगा कि लेंटर तोड़कर सरिये निकालने हैं। इसके बाद दोनों काम करने चले गए। मशीन से लेंटर तोड़ रहे थे, तब छत हिल रही थी। मिस्त्री को कहा था कि यह गिर सकती है, लेकिन उसने हमारी नहीं सुनी। लेंटर का कुछ हिस्सा ही बचा था, उसी समय हादसा हुआ और दीपक नीचे कुएं में गिर गया। मैं बीम पर खड़ा था इसलिए बच गया। हादसे के बाद मिस्त्री वहां गायब हो गया।
--
मिस्त्री ने लापरवाही बरती
हम तीन भाई हैं। दीपक मझौला था। वह विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। पहले वह ऑटो रिक्शा चलाता था। लेकिन पिछले 5 साल से मजदूरी का काम कर रहा था। मिस्त्री ने लापरवाही बरती है। - राजेश, मृतक का बड़ा भाई

---

जांच करवाएंगे
सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए टेंडर दिया हुआ है। मामले में जांच करवाएंगे की लापरवाही कहां हुई। इसके बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद

परिवार को मिले मुआवजा
हमारी मांग है कि जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हो। आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा मिले।
- प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed