फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kisanon ka virodh

Hisar News: तीनों टोल पर किसानों को छूट देने को लेकर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
kisanon ka virodh
तीनों टोल पर किसानों को छूट देने को लेकर बनी सहमति
विज्ञापन

- आईकार्ड, झंडा, बैज होने पर किसानों को टोल से छूट मिलेगी

माई सिटी रिपोर्टर
बरवाला, हिसार। बाडो पट्टी, चौधरीवास, मय्यड़ टोल प्लाजा किसान संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक शनिवार को बाडोपट्टी टोल पर हुई। जिसमें किसान नेताओं के साथ तीनों टोलों के मैनेजर मिवरुती रावत,मंगेश देश पांडे,दलीपसिंह, कम्पनी के जनरल मैनेजर गंगाधर , तीनों टोलों के सिक्योरिटी इंचार्ज अमित नैन शामिल रहे। जीएम गंगाधर ने किसानों के साथ हुई वार्ता के बाद सभी मांगों की सहमति दी। इस बार पर सहमति बनी कि भविष्य में कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे। किसानों की मांगों को व्यवहारिक रूप से लागू करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग ईश्वर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन सरदानन्द राजली ने किया। किसानों ने भी आश्वस्त किया कि कोई भी गलत कार्ड इस्तेमाल करेगा हम उसके कोई जिम्मेदार नहीं है। गाड़ी पर झंडा, कार्ड व बैज इत्यादि में से कोई भी दो आईडी है तो किसानों की गाड़ी किसी भी सूरत में नहीं रोकी जाएगी। किसानों ने कहा कि टोल कर्मियों ने ग़लत व्यवहार व जबरदस्ती से टोल वसूल करते हैं। कई बार किसानों के बेवजह परेशान करते है। 22 अप्रैल को एसकेएम की मीटिंग चौधरीवास टोल पर हुई थी। कई मुख्य मुद्दों पर समझौता हुआ था। संयुक्त किसान मोर्चा ने दो बजे तक टोल फ्री रखा था। टोल के प्रशासन ने पंचायत में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी ग़लती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया था। शनिवार को इन सभी मांगों पर तीनों टोल पर व्यवाहारिक तौर पर लागू करने को लेकर सहमति बनी। कार्ड,झंडा व बैज वाली गाड़ी का कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। कार्ड,झंडा व बैज वाली गाड़ी का टोल कर्मी कोई वेरिफिकेशन नहीं करेंगे। रात के समय किसी से बात करवाने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।अगर गाड़ी में महिला एवं फैमिली सदस्य साथ बैठे है तो टोल कर्मी बदतमीजी नहीं करेंगे। कोई नकली कार्ड लेकर किसानों को बदनाम करेगा कोई किसान संगठन उसका सहयोग नहीं करेगा। मीटिंग में जोगेंद्र नैन,विकास सिसर,शमशेर सिंह नम्बरदार,संदीप सिवाच, सोमबीर चौधरीवास, रामकेश नैन,राजू भगत,नरेश भ्याण,राजीव मलिक,जसबीर सूरा,दशरथ मलिक, कैलाश मलिक,हर्षदीप गिल, रणधीर सिंह बामल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed