फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Isolation ward made of three rooms in civil hospital, arranged for 12 beds, hospitalization, taking samples of emergency and flu patients

Hisar News: नागरिक अस्पताल में तीन कमरों को बनाया आइसोलेशन वार्ड, 12 बेड की व्यवस्था की, अस्पताल में भर्ती, आपातकालीन और फ्लू के मरीजों के ल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward made of three rooms in civil hospital, arranged for 12 beds, hospitalization, taking samples of emergency and flu patients
हिसार नागरिक अस्पताल में पीएमओ डॉ रत्ना भारती नर्सिंग ऑफिसर की बैठक लेते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना महामारी की दोबारा से आशंका को देखते हुए नागरिक अस्पताल परिसर के अंदर तीन कमरों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। तीन कमरों में 12 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में भर्ती, आपातकालीन कक्ष और फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ को मास्क पहनने को कहा है। वहीं वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विदेश जाने वाले युवा कोरोना की जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आ रहे हैं। फिलहाल प्रतिदिन केवल 40 सैंपल लिए जा रहे हैं, पीक के समय जिले में प्रतिदिन दो हजार सैंपल लिए जाते थे।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि अस्पताल में अभी 12 बेड की व्यवस्था की गई है। फिजिशियन को कहा है कि ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल करवाए। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करें। इस संबंध में पीएमओ ने नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पहले हमने अपनों को खोया है लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। हमें कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल भी करनी है और खुद को भी बचाना है। पहली, दूसरी और तीसरी लहर में हमारे कई साथी कोरोना की वजह से हमें छोड़ कर चले गए। हमें समय रहते एहतियात बरतनी होगी। इसलिए मॉस्क का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन

विदेश जाने से पहले करवा रहें कोरोना जांच
विदेश जाने से पहले युवक और युवतियों कोरोना जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रही है। अस्पताल में आए युवक विकास और सेक्टर 14 में रहने वाली युवती ने बताया कि 28 दिसंबर को उनकी कनाड़ा की फ्लाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस ने कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। इसलिए आज सैंपल देने के लिए अस्पताल आए हैं। दो दिन के बाद रिपोर्ट मिलेगी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से 48 घंटे पहले की रिपोर्ट मान्य है।
मास्क का नहीं कर रहे इस्तेमाल
कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके बावजूद भी लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में भी कुछ चिकित्सकों और स्टाफ को छोड़कर बाकी बिना मास्क के थे। हालांकि पीएमओ ने मास्क अनिवार्य करने के आदेश जारी किए है।

कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया सामने
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य तथा रिकवरी रेट 98.14 प्रतिशत बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 92 हजार 286 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 892 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 706 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 45 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed