{"_id":"67d31429d093ef2a5501801a","slug":"investigation-begins-against-csc-operator-who-acted-irresponsibly-in-ppp-hisar-news-c-21-hsr1020-584845-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीपीपी में गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले सीएससी ऑपरेटर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीपीपी में गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले सीएससी ऑपरेटर की जांच शुरू
Thu, 13 Mar 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
हिसार में बैठक को संबोधित करतीं अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा एवं अन्य।
हिसार। जनता तक सरकार की योजनाओं को डिजिटल तरीके से डिलिवर करने में सीएससी संचालक का अहम रोल है, ऐसे में अपनी जिम्मेवारी को अहम मानते हुए लग्न से कार्य करे। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सीएससी प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी सी. जयाश्रद्धा ने लघु सचिवालय परिसर में आयोजित सीएससी ऑपरेटर्स की बैठक में कहा कि जिले में कुछ सीएससी ऑपरेटर अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ के बारे में इस प्रकार का डाटा भी सामने आया है, जिन्होंने पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र में गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है। ऐसे में उन सीएससी ऑपरेटर की जांच की जा रही है। उन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
ईमानदारी से करें काम
उन्होंने ऑपरेटर्स को चेतावनी दी कि वे ईमानदारी से सही और सटीक कार्य करें। सरकार के डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में और ग्रामीण लेवल तक पहुंचाने के लिए सीएससी सेंटर्स संचालकों का अहम रोल है। गांव या वार्ड में बने सीएससी सेंटर का उद्देश्य यही है कि किसी ग्रामीण या वार्ड के आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग के अंदर बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, घर के नजदीक ही समय रहते सुविधा मिले। बैठक में बैंकिंग लोन ओर हाउस लोन की सुविधा सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर से कैसे और प्रभावी तरीके से आमजन को दी जा सकती है, पहलू पर खास तौर पर चर्चा हुई।
लापरवाही बरतने पर सीएससी आईडी होगी बंद
सीएससी हेड आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में 2200 सेंटर के जरिये जनता को ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं जो ऑपरेटर नियमों के विरुद्ध कार्य करेगा, उनकी सीएससी आईडी बंद कर दी जाएगी। जिले में 20 नए सीएससी ऑपरेटर को आधार यूसीएल का कार्य दिया जाएगा। इस मौके पर सीनियर मैनेजर मोहम्मद आरिफ, अनमोल चन्द्र, जिला प्रबंधक विकास वर्मा, कृष्णा, मान्शुल, सुनील, आशु, संजय आदि मौजूद रहे।