फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Independent candidate Balwinder Singh crowned with victory

एचएसजीपीसी चुनाव: वार्ड 29 से आजाद प्रत्याशी बलविंदर सिंह के सिर बंधा जीत के सेहरा

Mon, 20 Jan 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate Balwinder Singh crowned with victory
हिसार। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के रविवार को हुए चुनाव में वार्ड 29 से आजाद उम्मीदवार बलविंदर सिंह के सिर जीत का सेहरा बंधा। वार्ड 29 में शामिल हिसार, भिवानी और फतेहाबाद जिले में 10 बूथ बनाए गए थे। बलविंदर सिंह ने इन सभी बूथों पर 2,254 वोट हासिल कर नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इकबाल सिंह (1,194) को 1,060 मतों से पराजित किया। इससे पहले शाम पांच बजे तक 68 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

एचएसजीपीसी चुनाव में वार्ड 29 आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से छह हिसार जिले से हैं। सुबह सभी बूथों पर मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। महिला-पुरुष व बुजुर्ग सुबह जल्द ही मतदान बूथों पर पहुंच गए थे। मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। शाम पांच बजे मतदान पूरा होने के बाद हिसार में मतों की गिनती शुरू हुई। बलविंद्र सिंह को विजेता घोषित करने के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल हो गया। टोहाना क्षेत्र में समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बलविंद्र सिंह की जीत में उनके गृह क्षेत्र के मतदाताओं ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें टोहाना में बनाए गए 5 बूथों पर 60 प्रतिशत वोट मिले। इन बूथों पर 3,321 वोट डाले गए, जिनमें से 1,968 वोट उनके पक्ष में गए। मतदान के लिए टोहाना में सबसे अधिक 5 बूथ और बवानीखेड़ा, हिसार, हांसी, नारनौंद और उकलाना में एक-एक बूथ बनाया गया। चुनाव के लिए तीनों जिलों में 7,129 मतदाता है, जिनमें 2,932 पुरुष व 4,197 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 14 नोटा सहित 4,849 वोट डाले गए।
विज्ञापन

पुरुष मतदाताओं ने दिखाया रुझान
मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह नजर आया। शाम 5 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं ने ज्यादा रुचि दिखाई। चुनाव में 71 प्रतिशत पुरुषों व 65 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। उकलाना में बनाए गए बूथ पर सबसे ज्यादा 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बवानीखेड़ा में सबसे कम 60.77 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हिसार में सुखसागर सिंह विजेता बलविंदर सिंह पर भारी पड़े। सुखसागर सिंह को 372 व बलविंदर सिंह को 276 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान के लिए 10 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थीं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 5 सदस्य थे। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया एआरओ ने करवाई।



किसे कितने वोट मिले
बलविंद्र सिंह 2,254
इकबाल सिंह 1,194
मनजीत सिंह 473
सुखसागर सिंह 397
हरपाल सिंह 267
भूपेंद्र कौर 206
केहर सिंह 35
इंद्रजीत सिंह 09
--
बूथवार मतदान
केंद्र कुल वोट डाले मत

जीजीएसएसएस बवानीखेड़ा 362 220
जीएमएसएसएस हांसी 271 180
जीएसएसएसएस मोठ करनैल नारनौंद-204 134
ठाकुरदास भार्गव स्कूल हिसार 965 626
जीजीएसएसएस उकलाना 453 368
गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना 975-700
गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना 739-481
जीपीएस भोड़िया खेड़ा 1042-659
जीएचएस पृथला टोहाना 979-644
जीएसएसएस जमालपुर शेखा टोहाना 1,139-837
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed