फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In-laws poisoned the young man who went to pick up his wife, case registered against four including his wife

Hisar News: पत्नी को लेने गए युवक को ससुराल वालों ने पिलाया जहर, पत्नी समेत चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
In-laws poisoned the young man who went to pick up his wife, case registered against four including his wife
हिसार। सरसाना गांव में पत्नी को लेने गए युवक के साथ उसकी सास, सुसर, साले और पत्नी ने पहले मारपीट की बाद में उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में उसे पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस ने जिला भिवानी के छपार निवासी कमल के बयान पर उसके ससुर सुभाष, सास, साला मनीष और पत्नी शर्मिला के खिलाफ मारपीट और जहर देने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में छपार गांव के रहने वाले कमल ने बताया कि वह जेसीबी चलाता है। पिता का देहांत हो चुका है। 2020 में सरसाना निवासी शर्मिला के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग रहते थे। 13 जनवरी को ससुर घर पर आया और अपनी बेटी को अपने साथ ले गया। 23 जनवरी की शाम को पत्नी को लेने के लिए ससुराल सरसाना गया था। वहां पहुंचने के बाद सास से शर्मिला के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह बाहर गई हुई है। कुछ देर बाद पत्नी और साला मनीष घर पर आए। आते ही मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान ससुर भी मौके पर आ गया। तीनों ने मुझे पकड़ लिया और मारपीट की। इसी दौरान सास अंदर से जहर की बोतल लेकर आई और मुझे पिला दिया। जैसे-तैसे कर घर से बाहर आया और डायल 112 पर फोन किया। पुलिसकर्मी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। सदर थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मारपीट और जहर देने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed