{"_id":"6a232e6a17ef88315f09fcce","slug":"if-the-government-does-not-agree-by-june-8-then-a-fast-unto-death-will-begin-from-june-9-hisar-news-c-21-hsr1020-884925-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 8 जून तक सरकार नहीं मानी तो 9 जून से आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 8 जून तक सरकार नहीं मानी तो 9 जून से आमरण अनशन
Sat, 06 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
हांसी प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाते हुए ग्रामीण।
हांसी। पीने के पानी की मांग को लेकर चानौत गांव में चल रहे धरने के 21वें दिन ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। धरना स्थल पर आयोजित सभा में घोषणा की गई कि यदि 8 जून तक सरकार ने गांव की पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया तो 9 जून से ग्रामीण आमरण अनशन शुरू करेंगे।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीण, किसान, महिलाएं व युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव को मुख्य पाइपलाइन से पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग दोहराई।
धरना स्थल पर विभिन्न किसान संगठनों में पगड़ी संभाल जट्टा से मंदीप नाथवान, खाप पंचायतों में रोघी खाप प्रधान सुमेर सिंह जागलान, बिनैण खाप प्रधान रघुबीर नैन व अनेक गांवों के सरपंचों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चानौत गांव की पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
लेकिन सरकार और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चानौत गांववासियों को हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन से कनेक्शन नहीं दिया तो 9 जून को बड़ी महापंचायत करके आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
धरना कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गांव के लोग पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसलिए ग्रामीणों को अब आमरण अनशन जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सभा में मौजूद किसान नेताओं, खाप प्रतिनिधियों और सरपंचों ने कहा कि चानौत गांव की पेयजल समस्या का समाधान होने तक उनका समर्थन आंदोलन को लगातार मिलता रहेगा।
सोमवार को पेयजल लाइन उखाड़ने का प्रयास किया गया था। बुधवार को 51 महिलाओं ने व वीरवार को 101 पुरुषों ने भूख हड़ताल की। बुधवार को डीसी व एसपी के साथ हुई वार्ता में प्रशासन की तरफ से जो प्रस्ताव कमेटी के समक्ष रखे गए थे। उसको लेकर धरने पर चर्चा हुई। कमेटी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के आश्वासन से ही मानेंगे। उन्हें स्थानीय प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास नहीं है।