फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If one child in the group takes drugs then others also start taking drugs, this must be avoided

Hisar News: ग्रुप में एक बच्चा नशा करता है तो दूसरे भी शुरु कर देते हैं नशा करना, इससे बचना होगा

Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
If one child in the group takes drugs then others also start taking drugs, this must be avoided
कार्यक्रम में सवाल पुछने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन। 
हांसी। आजकल बच्चे कक्षाओं में ग्रुप बनाकर रहते हैं। ग्रुप में एक भी बच्चा नशा करता हो तो दूसरे बच्चों पर दबाव आ जाता है कि वह उसके साथ नशा करें या फिर उसका साथ छोड़ें। ऐसे में कई बच्चे नशा करना शुरु कर देते हैं। अगर ऐसी स्थिति हो तो बच्चे तुरंत अपने माता पिता, शिक्षक या फिर काउंसलर को यह बताएं व गलत संगत में न पडें।
विज्ञापन

यह बात हांसी पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने भगत सिंह रोड स्थित एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही। उन्होंने कहा कि बच्चे कम उम्र में नशा कर रहे हैं, यातायात नियमों की अवहेलना कर वे कानून तोड़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों को कानून का सम्मान करना चाहिए। कानून का जो सम्मान करता है उसे पुलिस का डर नहीं होता। जो कानून तोड़ता है, उसे ही पुलिस का डर होता है। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आजकल बच्चे गेमिंग व पैसों की चाह में कई एप पर माता-पिता के कार्ड से पेमेंट कर देते हैं। जितने भी साइबर फ्रॉड हो रहे हैं वह कंबोडिया, वियतनाम में बैठे हुए ठग कर रहे हैं। ठगी का सारा पैसा विदेश में जा रहा है। ऐसे में किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और गेमिंग एप पर पैसा न लगाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जब उनकी उम्र वाहन चलाने की हो जाए तब दुपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्का लगा हेलमेट पहनें। यातायात नियमों की पालना के लिए अपने माता पिता को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छोटे बच्चों ने अपने हाथ से बनाई हुई राखी भी उन्हें बांधी। स्कूल की प्राचार्य ऋतु सिंह ने उन्हें यंग हीरो ऑफ दी सिटी की उपाधि दी। साथ ही तुलसी का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन


बच्चे बोले रैश ड्राइविंग पर कार्रवाई व सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए जगह क्यों नहीं तय
वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक से सवाल जवाब भी किए। कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया ने पूछा की अक्सर कई लोग गली मोहल्लों व सड़कों में आकर रैश ड्राइविंग करते हैं। ऐसे वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर रिहायशी क्षेत्रों में कोई ऐसा करता है तो वहां की एसोसिएशन या फिर पार्षद को सूचित करें। मोबाइल से ऐसे लोगों की वीडियो बनाकर पुलिस से साझा करें। जिसके बाद कार्रवाई होगी। छात्र सागर ने पूछा कि पैदल व साइकिल चलाने वालों के लिए सड़कों किनारे तय रास्ता होना चाहिए। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बड़े शहरों में तो अलग से जगह है, लेकिन यहां अतिक्रमण होने के चलते जगह तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा प्रिया ने पूछा की आईपीएस बनना चाहती हैं इसके लिए अभी से क्या करें। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों को अभी से कॅरिअर का चयन करना होगा। अपनी पसंद के हिसाब से लक्ष्य तय करें व उस पर मेहनत करें। धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। जिसके बाद वह जो चाहते हैं वह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed