{"_id":"66578896e1b14937a907c7b4","slug":"house-caught-fire-due-to-explosion-in-inverter-battery-hisar-news-c-21-hsr1020-391189-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इनवर्टर की बैटरी में धमाके से घर में लगी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इनवर्टर की बैटरी में धमाके से घर में लगी आगे
विज्ञापन
आग लगने से घर में जला हुआ सामान।
हांसी। उमरा रोड पर नहर के पास सुबह एक घर में अचानक इनवर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जब आग लगी तो घर में परिवार के लोग घर में नहीं थे। गनीमत रही की इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। देखते-देखते घर में चारों तरफ आग फैलनी शुरू हो गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था व घर को ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने जब घर में धुंआ उठता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने कहा कि आग लगने का शॉर्ट-सर्किट लग रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान मालिक पीतराम भिवानी रेलवे विभाग में नौकरी करता है। वह बुधवार को सुबह घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद मकान में धमाके व चिंगारी की आवाज आने लगी। आग लगने से घर में रखे इनवर्टर में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से बैटरी ब्लास्ट हो गई। इसकी वजह से घर में रखे सामान में आग लग गई। वहीं मौके पर पहुंचे मकान मालिक पीतराम ने कहा कि आग लगने से बिजली की फिटिंग को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहने में असमर्थ है की आग लगने से उनका कितना नुकसान हुआ है।
चार्जिंग से गर्म होकर शॉर्ट सर्किट हो जाती है बैटरी
एमके बैटरी हाउस से हन्नी रावल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में चार्जिंग से भी बैटरी गर्म हो जाती है। जिससे शॉर्ट सर्किट होने का डर रहता है। क्योंकि बैटरी पहले से गर्म होती है। इसके लिए बैटरी में समय समय पर पानी की जांच करते रहें। वहीं पानी जांच करते समय माचिस की तीली न जलाएं।