फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Airport Project: Proposal for alternate road for Barwala and Dhansu will be ready in two weeks

हिसार हवाई अड्डा प्रोजेक्ट : बरवाला और धांसू के लिए वैकल्पिक रोड का प्रस्ताव दो सप्ताह में होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hisar Airport Project: Proposal for alternate road for Barwala and Dhansu will be ready in two weeks
हिसार में हवाई पट्टी का मुआयना करते अतिरिक्त प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व अ? - फोटो : Hisar
हिसार। महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के मेगा प्रोजेक्ट को गति देने के लिए सभी सिंचाई नालों को 15 दिन में पूरा किया जाएगा। 668 जमीन को एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम स्थानांतरित करने के लिए प्रक्रिया को जल्द पूरा करना होगा। बरवाला और धांसू के लिए वैकल्पिक रोड का प्रपोजल दो सप्ताह में तैयार करें। नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीरवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के द्वितीय चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने रनवे का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एसीएस सुधीर राजपाल ने अधिकारियों द्वारा बरवाला रोड से वैकल्पिक मार्ग के निर्माण, मल्टीपर्पज हॉल को ढहाने, रनवे के नीचे ह्यूम पाइप बिछाने, रनवे पर कैट-2 लाइट लगाने, हवाई अड्डे की पुरानी बाउंड्री वॉल के स्थान पर नई बाउंड्री वॉल बनाने, बीपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट की शिफ्टिंग करने के बारे में निर्देश दिए। एयरपोर्ट के पास आस-पास बने शेड को हटाने, हवाई अड्डा परिसर में नए हैंगर व एप्रोन बनाने, धांसू रोड पर रनवे के निर्माण कार्य, कंस्ट्रक्शन साइट पर बिजली पोल व लाइन हटाने, 33 किलो वाट के सब स्टेशन की स्थापना, ऑब्जरवेशन होम को ढहाने, टर्मिनल तथा अन्य भवन निर्माण को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के काम को अक्तूबर 2022 तक पूरा किया जाएगा। ऐसे में हवाई अड्डे के लिए 668 एकड़ भूमि के हस्तांतरण, हवाई अड्डा परिसर की 7200 एकड़ भूमि के लिए जलापूर्ति, ड्रेनेज, सीवरेज के काम को जल्द पूरा कराएं। हवाई अड्डे के पास सोलर पार्क विकसित करने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड से गांवों से गुजरते हुए चंडीगढ़ हाईवे में मिला रास्ता
वैकल्पिक रोड के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसमें दो प्रस्ताव बनाए गए हैं। इन प्रस्ताव में से एक को मंजूर किया जाना है। बुगाना, धांसू, मिर्जापुर के लोगों के लिए वैकल्पिक रोड बनेगा। यह रोड फोरलेन बनाने पर विचार किया जा रहा है, जो दिल्ली रोड से शुरू होकर इन गांवों से गुजरते हुए चंडीगढ़ हाइवे तक आएगा। यह एनएच 9 को एनएच 52 से जोड़ने का काम करेगा।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण, सिंचाई, नागरिक उड्डयन, नगर निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, विद्युत प्रसारण निगम, जीएलएफ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधिकारियों से हवाई अड्डा के निर्माण कार्यों में और अधिक तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाना है। विभाग अपने-अपने कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग से कैप्टन राजेश प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एएस गिल, हवाई अड्डा निदेशक विंग कमांडर एसएस बुधवार, प्रोजेक्ट सलाहकार महाबीर सिंह दूहन, प्रोटोकॉल अधिकारी सतपाल आर्य, अमरजीत सिंह गिल, ऑपरेशन मैनेजर दलजीत सिंह, सेफ्टी मैनेजर पीयूष शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप शर्मा मौजूद रहे।

एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के काम तय समय पर पूरे किए जाएंगे। सिंचाई नालों का काम 15 दिन में पूरा किया जाएगा। वैकल्पिक रोड के लिए ड्राइंग तैयार कराई जा रही हैं। जल्द ही इन पर अंतिम फैसला होगा। जमीन स्थानांतरित करने का काम भी पूरा किया जाएगा। - डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed