फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Ex-servicemen asked for political stake in nine assembly seats

Haryana: हिसार में जुटे पूर्व नौ सैनिक, पूर्व सैनिकों ने नौ विधानसभा सीटों पर मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी

Mon, 04 Dec 2023 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 01:45 AM IST
सार

एक्स नेवल वेलफेयर एसोसिएशन ने राजनीति में हिस्सेदारी लेने का एलान किया। हिसार में प्रदेश भर के पूर्व नौ सैनिक जुटे और नौ सेना दिवस मनाया।

विज्ञापन
Haryana: Ex-servicemen asked for political stake in nine assembly seats
हिसार में जुटे प्रदेश भर के पूर्व नौ सैनिक - फोटो : संवाद

विस्तार

एक्स नेवल वेलफेयर एसोसिएशन ने राजनीति में हिस्सेदारी लेने का एलान किया है। नौ सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिकों को राजनीति में उनका हिस्सा मिलना चाहिए। हरियाणा में जो भी राजनीतिक दल संगठन के लोगों को टिकट देगा उसका समर्थन किया जाएगा। कम से कम 9 विधानसभा सीट मिलनी चाहिए। पूर्व सैनिक अगर राजनीति में उतरेंगे तो अनुशासन, ईमानदारी के साथ काम करते हुए समाज का भला करेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अग्निवीर योजना सेना के लिए अच्छा फैसला नहीं है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष कुंडू, सचिव आरके चहल, वरिष्ठ उपप्रधान जेपी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सेना में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा के लोगों की है। सेना से रिटायरमेंट के उनको अच्छे अवसर नहीं दिए जाते।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों को सेना से लौटने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी तक सीमित कर दिया जाता है। पूर्व सैनिकों के सम्मान के नाम पर उनके अधिकारों को हड़प लिया जाता है। वन रेंक वन पेंशन को लागू तो किया गया, लेकिन इसमें कुछ त्रुटियां हैं, जिनको दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड, निगम, कार्पोरेशन, यूनिवर्सिटी सहित अन्य विभागों में पूर्व सैनिकों की नौकरी का आरक्षण होना चाहिए। पूर्व सैनिकों के साथ हमेशा राजनीति होती रही है। अब पूर्व सैनिक राजनीति में आकर अपने हक के लिए लड़ेंगे। विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पूर्व सैनिकों को 90 में से 9 सीट मिलनी चाहिए, जो भी दल पूर्व सैनिकों को टिकट प्रदान करेगा उसका साथ देंगे।


अग्निवीर योजना खतरनाक हो सकती है साबित
एसोसिएशन के सचिव आरके चहल ने कहा कि अग्निवीर योजना सेना के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। महज चार साल के लिए नौकरी सैनिकों के मनोबल को गिराएगी। यूनिट के अंदर से रिपोर्ट मिल रही है कि अग्निवीरों में अनुशासनहीनता आ रही है। चार साल में एक साल ट्रेनिंग में चला जाएगा। तीन साल की नौकरी के बाद अग्निवीर को वापस घर भेज दिया जाएगा। उसे पूर्व सैनिक का कोई लाभ नहीं मिलेगा। भविष्य सुरक्षित न होने पर युवा गलत रास्ते पर जाने की आशंका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed