{"_id":"693c5c77d5b13f2ee406e39b","slug":"haryana-champion-in-under-17-freestyle-wrestling-hisar-news-c-21-hsr1020-769205-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा चैंपियन
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
हिसार। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूली प्रतियोगिता की अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा विजेता रहा। हरियाणा की टीम लड़कियों में प्रथम और लड़कों में उपविजेता रही। यह चैंपियनशिप 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
शिक्षा विभाग के एईओ कुलदीप मलिक व कुलदीप नैन ने बताया कि लड़कियों के 40 किलोग्राम भारवर्ग में विनाशी, 43 किलोग्राम में दीक्षा, 61 किलोग्राम में अवनीक्षा, 65 किलोग्राम में हर्षिता और 69 किलोग्राम में तानिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 49 किलोग्राम भारवर्ग में जन्नत और 57 किलोग्राम भारवर्ग में निकिता ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के टीम कोच संजय सिहाग और अनीता सिहाग थे।
उन्होंने बताया कि लड़कों के 80 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं 48 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 92 किलोग्राम भारवर्ग में अंगद , 45 किलोग्राम में वंश अहलावत, 65 किलोग्राम में नैतिक और 110 किलोग्राम में रितिक ने कांस्य पदक हालिस किया। लड़कों के टीम कोच डॉ. सुरेंद्र मलिक, राजेंद्र ने बताया कि लड़कों ने हर एक मुकाबले में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर हरियाणा को विजेता बनाया।