Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   demanded in exchange for removing a name from a case In Hisar individual was nabbed by Vigilance

हिसार: केस से नाम हटाने के बदले मांगे थे 80 हजार रुपये, अग्रोहा मोड़ पर विजिलेंस ने दबोचा

Thu, 19 Nov 2026 02:36 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 19 Nov 2026 02:36 PM IST
सार

योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अग्रोहा मोड़ के पास भेजा गया। जैसे ही एसआई अमरत लाल ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

विज्ञापन
demanded in exchange for removing a name from a case In Hisar individual was nabbed by Vigilance
सब-इंस्पेक्टर अमरत लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने हांसी पुलिस जिले के बास थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमरत लाल को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई हिसार के अग्रोहा मोड़ के पास की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसआई अमरत लाल ने एक दर्ज मामले में आरोपी का नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले आरोप की पुष्टि की और इसके बाद रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अग्रोहा मोड़ के पास भेजा गया। जैसे ही एसआई अमरत लाल ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि यह कार्रवाई विजिलेंस निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस टीम अब यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत मांगने और लेने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के साथ कोई अन्य व्यक्ति या पुलिसकर्मी शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed