फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government College now named Guru Gorakshaknath

Hisar News: राजकीय कॉलेज का नाम अब गुरु गोरक्षकनाथ रखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Government College now named Guru Gorakshaknath
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय का नाम हरियाणा सरकार ने बदल दिया है। अब कॉलेज का नाम गुरु गोरक्षकनाथ राजकीय महाविद्यालय हो गया है। इस संबंध में वीरवार को हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिसार गवर्नमेंट कॉलेज की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी, उस समय यह कॉलेज पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में होता था। इसके बाद 1975-76 में यह राजगढ़ रोड पर बनाया गया। मौजूदा समय में कॉलेज में 127 कमरे हैं जिनमें से 62 क्लासरूम हैं। इसके अलावा लैब और स्टाफ व क्लर्क के रूम हैं। कॉलेज में यूजी व पीजी कोर्सों में करीब 6 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में 114 फैकल्टी स्टाफ स्थायी व 47 अस्थायी हैं। इसके अलावा लॉन टीचिंग में 25 कर्मचारी स्थायी, 31 एचकेआरएन के तहत और 3 सदस्य कंप्यूटर साइंस के हैं।
विज्ञापन




हरियाणा सरकार की तरफ से कॉलेज का नाम बदला गया है। इस बारे में पत्र मिल चुका है। अब कॉलेज का नाम बदलकर गुरु गोरक्षकनाथ राजकीय महाविद्यालय हो गया है। इससे विद्यार्थियों को गुरुओं के बारे में जानने को मिलेगा। - डॉ. दीपमाला लोहान, प्राचार्य, गुरु गोरक्षकनाथ राजकीय महाविद्यालय हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed