फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Got a budget of Rs 1 crore for modern food street in the city

Hisar News: शहर में आधुनिक फूड स्ट्रीट के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Got a budget of Rs 1 crore for modern food street in the city
हिसार। शहर में आधुनिक फूड स्ट्रीट निर्माण को लेकर एक करोड़ रुपये का बजट मिला है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में चार फूड स्ट्रीट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें हिसार का नाम भी शामिल है। अब नगर निगम की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस प्रोजेक्ट का मकसद ऐसे स्ट्रीट फूड हब का निर्माण करना हैं, जहां लोगों को साफ-सुथरा खाना मिले। इसके लिए यहां खाना तैयार करने वालों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों का पालन करना होगा। इसके तहत खाना तैयार व परोसने वालों को साफ-सफाई का बड़ा ध्यान रखना होगा। जैसे उन्हें हाथों में दस्ताने व सिर पर कैप पहननी होगी। खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल व मसाले भी एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार होंगे।
विज्ञापन

इन जगहों पर किया जा रहा विचार
निगम प्रशासन ने फूड स्ट्रीट के लिए इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास खाली पड़ी जमीन और रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट की जगह पर विचार विमर्श कर रहा है। अगर यहां फूड स्ट्रीट का निर्माण किया जाता है तो यहां रेहड़ियों के खड़ा होने की व्यवस्था, लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था, पार्किंग व शौचालय आदि की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed