फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU students protest against delay and bad exam results

Hisar News: देरी और खराब परीक्षा परिणाम के खिलाफ जीजेयू के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
GJU students protest against delay and bad exam results
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बुधवार को कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने खराब परीक्षा परिणाम जारी करने, छठे सेमेस्टर व रिअपीयर का परिणाम जल्द जारी न करने के विरोध में विवि परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने पैदल रोष मार्च निकाला और वीसी ऑफिस के अंदर पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई तो विद्यार्थी धरने पर बैठ गए। इसके बाद वीसी के तकनीकी सलाहकार प्रो. सदीप राणा, डीन ऑफ कॉलेजिज संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक यशपाल सिंगला मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों की मांगों को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय की तरफ से अभी हाल में बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणाम काफी खराब रहा। विद्यार्थियों की मानें तो इस परिणाम में कुछ कॉलेजों के 80 से 90 प्रतिशत विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई है। विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम को लेकर विश्वविद्यालय के सिस्टम पर ही सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

6 कॉलेजों से विद्यार्थी पहुंचे विश्वविद्यालय
इस दौरान गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज, डीएन कॉलेज व एफजीएम कॉलेज आदमपुर व एसडी कॉलेज हांसी से करीब 250 विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे, जिनमें करीब 70 छात्राएं भी शामिल रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने वीसी और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कुछ देर बाद मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से गठित कमेटी विद्यार्थियों से मिलने पहुंची। विद्यार्थियों की मांगें सुनने के बाद कमेटी ने उन्हें आश्वासन दिया कि फाइनल में छठे समेस्टर का ओड-ईवन सिस्टम खत्म कर दिया है जो अभी से लागू होगा। जो सही कापियां है, उन्हें चेक करवाएंगे। इसके लिए बेस्ट 10 छात्रों की कापियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुर्नमूल्यांकन और बाकी लंबित रिजल्ट समय पर देने को लेकर कमेटी मंथन करेगी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं किया तो इस बार परीक्षाओं में काॅलेजों के गेट पर ताला लगाया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा को चक्कर भी आ गया था। विवि प्रशासन ने कहा कि छात्रों की मांग पर रिजल्ट ब्रांच में भी सुधार किया जाएगा। ब्रांच में डीलिंग का समय भी बढ़ाया जाएगा। स्पेशल विंडो बनाकर छात्रों की समस्या सुनी जाएगी।


छठे सेमेस्टर का परिणाम डेढ़ महीने में जारी कर देते हैं। छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को स्पेशल चांस भी दिए जाते हैं। विद्यार्थियों की छठे सेमेस्टर में ऑड-इवन खत्म करने की बात मान ली है।अगर किसी विद्यार्थी के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है तो वे विवि की स्टूडेंट ग्रीवेंस कमेटी में शिकायत दे सकते है। विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। - प्रो. संजीव कुमार, डीन ऑफ कॉलेजेज, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed