फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU student Ashish secured the first rank in the country in GATE.

Hisar News: जीजेयू के विद्यार्थी आशीष ने गेट में हासिल की देशभर में पहली रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
GJU student Ashish secured the first rank in the country in GATE.
विद्यार्थी आशीष को गेट-2026 में एआईआर रैंक-1 हासिल करने पर बधाई देते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी आशीष ने गेट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (पीआई) में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर)-1 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) में एआईआर-10 प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने आशीष को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा भी है। विश्वविद्यालय के इतिहास में इस प्रकार की उपलब्धि पहली बार दर्ज हुई है जिससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। विभागाध्यक्ष प्रो. महेश कुमार ने विद्यार्थी आशीष के साथ कुलपति से मुलाकात की। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स योगेश चाबा और डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. एचसी गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आशीष जिला हिसार के मंडी आदमपुर क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर के निवासी हैं। उनका शैक्षणिक सफर शुरू से ही उत्कृष्ट रहा है। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राइक और थ्री-व्हील इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे उनके प्रोजेक्ट राज्यभर में चर्चित रहे जबकि हाइब्रिड इलेक्ट्रिकल साइकिल प्रोजेक्ट के लिए उन्हें यंग इनोवेटर के रूप में पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed