{"_id":"64de60670c9552d47f0b8014","slug":"gju-extended-the-date-of-admission-in-distance-education-till-30-september-hisar-news-c-21-hsr1007-200470-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू ने दूरस्थ शिक्षा में दाखिले की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू ने दूरस्थ शिक्षा में दाखिले की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई
Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू प्रशासन ने छात्रों की मांग पर दूरस्थ शिक्षा निदेशालय यानी डिस्टेंस एजुकेशन में दाखिले की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन ने दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से विलंब फीस वसूलने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक 500 रुपये और 30 सितंबर तक दाखिला लेने के लिए एक हजार रुपये लेट फीस चुकानी होगी।
प्रशासन के अनुसार डिस्टेंस एजुकेशन की दाखिला तिथि बढ़ाने को लेकर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से छात्रों और उनके अभिभावकों ने मुलाकात की थी। छात्रों और उनके अभिभावकों की मांग पर प्रशासन ने दाखिला तिथि लेट फीस के साथ बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुलपति ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में डिस्टेंस एजुकेशन को लेकर रुझान बढ़ रहा है। विवि ने नई पहल करते हुए घोषणा की है कि जो भी छात्र विवि के रेगुलर कोर्स में प्रवेश लेने के साथ डिस्टेंस कोर्सेज में भी एडमिशन लेंगे। उनको डिस्टेंस कोर्सेज फीस में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कुलपति ने बताया कि डिस्टेंस एजुकेशन में स्किल बेस कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिससे सरकारी व प्राइवेट नौकरी मिलने में छात्रों को मदद मिलेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करते हुए भी दूरस्थ शिक्षा में दाखिला ले सकेंगे।
एक समय में कर सकते हैं दो डिग्री : डॉ. खजान सिंह
डिस्टेंस एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. खजान सिंह ने बताया कि मौजूद समय में छात्रों का रुझान बीए, बीकॉम जैसे कोर्सेज में बढ़ा है। यूजीसी की नई गाइडलाइन के मुताबिक एक ही समय रेगुलर व डिस्टेंस की डिग्री छात्र कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जो व्यक्ति नौकरी कर रहा है, वह नौकरी के साथ-साथ डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए स्किल आधारित सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। अब तक इन कोर्सेज में 2000 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं, जबकि पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी है।